श्रीलंका ने वनडे में बनाया शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के हाथों हार के बाद हुआ नुकसान
श्रीलंका को गुरुवार (12 जनवरी) को भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही श्रीलंका की टीम तीन मैच की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है। श्रीलंका के 215 रन के जवाब में भारत ने 43.2 ओवर में…
श्रीलंका को गुरुवार (12 जनवरी) को भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही श्रीलंका की टीम तीन मैच की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है। श्रीलंका के 215 रन के जवाब में भारत ने 43.2 ओवर में 6 विकेट गंवाकर जीत हासिल की।
इस हार के साथ ही श्रीलंका ने एक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। श्रीलंका वनडे में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। श्रीलंका की इस फॉर्मेट में यह 437वीं हार है।
श्रीलंका ने इस मामले में भारत को पीछे छोड़ा। भारतीय टीम वनडे में अब तक 436 मैच हार चुकी है। 419 हार के साथ पाकिस्तान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
Most matches lost by a team in men's ODIs :-
437* - Sri Lanka
436 - India
419 - Pakistan
402 - West Indies
390 - Zimbabwe
Sri Lanka now tops the list after today's loss against India. They also jointly top the list in men's T20Is.#INDvSL— Rhitankar Bandyopadhyay (@rhitankar8616) January 12, 2023