T20 WC 2024: रोहित ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 206 रन का लक्ष्य
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 51वें मैच में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन का स्कोर बनाया। भारत का स्कोर जब 4.1 ओवर में एक…
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 51वें मैच में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन का स्कोर बनाया। भारत का स्कोर जब 4.1 ओवर में एक विकेट खोकर 43 रन था तभी बारिश आ गयी और मैच रोकना पड़ गया। जब मैच रुका रोहित उस समय 14 गेंद में 2 चौको और 5 छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर खेल रहे थे। ऋषभ पंत 1(6) रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं विराट 0(5) के स्कोर पर आउट हो गए।
रोहित ने 41 गेंद में 7 चौको 8 छक्कों की मदद से 92 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सूर्या ने 16 गेंद में 3 चौको और 2 छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 22 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 27* रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 2-2 विकेट मिचेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस को मिले। एक विकेट हेज़लवुड ने हासिल किया।