23 मार्च। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आज से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपनी चुनौती पेश करेगी।
धोनी भले ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान हों, लेकिन वह अपने प्रशंसकों के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं। घरेलू मैदान होने के चलते लीग का पहला मैच पूरी तरह से 'येल्लो नाइट' होने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि पहले मैच से पहले सीएसके टीम के कप्तान धोनी की एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो एक महिला फैन को बता रहे हैं कि कैसे मुश्किल से मुश्किल भरे मैच के दौरान संघर्ष कर टीम को विजेता बनानें के में सफल रहते हैं, वो ऐसा कैसै कर पाते हैं।
जब महिला फैन ने धोनी से सफलता के राज के बारे में पूछा तो माही ने सीधे तौर पर कहा कि इसके पीछा एक प्रसेस होता है ना कि आप परिणाम के बारे में सोचते हैं।
इसके साथ - साथ धोनी ने कहा कि जब आप पढ़ाई करते हैं तो बिल्कुल आप रिजल्ट के बारे में पहले नहीं सोचते हैं और आप सिर्फ पढ़ाई करते हैं। वहीं समीकरण यहां पर भी लागू होता है।
Sir's advice also ! What a man ! MY GOD !#dhoni #csk #YelloveAgain pic.twitter.com/Q1X13JrmqO
— riddhi17 (@riddhi171) March 20, 2019