VIDEO: जब धोनी ने हवा में हैरतअंगेज छलांग लगाकर खुद को रन आउट होने से बचाया
आईपीएल के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए थोड़ा पहले आए और उन्होंने कुछ अच्छे शॉट लगाए। हालांकि वो अंत में चेतन साकारिया की गेंद पर कैच आउट हो गए।
…

इसी बीच 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी ने एक ऐसा डाइव लगाया जिसे देखकर सभी चौंक गए और धोनी का ऐसा करना किसी अजूबे से कम नहीं था।
राहुत तेवतिया के इस ओवर में धोनी ने एक शॉट खेलने की कोशिश की जो उनके बल्ले से लगकर 30-यार्ड घेरे में ही कवर्स पर खड़े जोस बटलर के पास गई।
धोनी तब रन के लिए दौड़ पड़े थे लेकिन जैसे ही उन्होंने खतरा महसूस किया वैसे ही उन्होंने विकेट की तरफ छलांग लगाया और खुद को रन आउट होने से बचाया।
When MSD went full stretch https://t.co/WdvKMF7fFI #IPL2021 #MsDhoni #CSKvRR
— Shubham Shah (@Shubham41419985) April 19, 2021