Women's T20WC, Semi Final-1: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी रही फ्लॉप, ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचने के लिए मिला 126 रन का लक्ष्य
ICC Women's T20 World Cup 2026 Semi Final-1, AUS-W vs WI-W: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई और टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। डिएंड्रा डॉटिन ने आखिर में कुछ रन जोड़कर टीम को 125 रन तक…
ICC Women's T20 World Cup 2026 Semi Final-1, AUS-W vs WI-W: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई और टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। डिएंड्रा डॉटिन ने आखिर में कुछ रन जोड़कर टीम को 125 रन तक पहुंचाया।
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार (30 जून) को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को कप्तान हेली मैथ्यूज और कियाना जोसेफ ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 49 गेंदों में 47 रन जोड़े। कियाना ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए, जबकि हेली मैथ्यूज ने 28 गेंदों में 30 रन की पारी खेली।
हालांकि इस साझेदारी के टूटने बाद वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई। अनुभवी बल्लेबाज स्टेफनी टेलर और जहांजारा क्लैक्टेन खाता भी नहीं खोल सकीं, जबकि शेमाइन कैंपबेल ने 25 गेंदों में 22 रन बनाए, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा स्कोर में नहीं बदल पाईं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में लगातार विकेट निकालकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाए रखा।
आखिरी ओवरों में डिएंड्रा डॉटिन ने 16 गेंदों में नाबाद 26 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि जानिलिया ग्लासगो ने 13 गेंदों में 15 रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन बना सकी।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम और कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने हुए 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं एन्नाबेल सदरलैंड को 1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एन्नाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन।
वेस्टइंडीज महिला (प्लेइंग XI): हेली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, डिएंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, जहांजारा क्लैक्टेन, चिनेल हेनरी, जानिलिया ग्लासगो, आलिया एलेने, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामह्रैक।