World Cup 2023: बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने श्रीलंका को दी 302 रन की करारी मात
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में भारत ने श्रीलंका को 302 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 357 रन का स्कोर…
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में भारत ने श्रीलंका को 302 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 357 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से शुभमन गिल 92(92), विराट कोहली ने 88(94) और श्रेयस अय्यर ने 82(49) रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। गिल और कोहली ने 189 (179) रन जोड़े। दिलशान मदुशंका ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। एक विकेट दुष्मंथा चमीरा लेने में सफल रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 19.4 ओवरों में 55 रन के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से कासुन राजिथा ने 14(17), महीश तीक्ष्णा ने 12(23) और एंजेलो मैथ्यूज ने भी 12(25) रन बनाये। मोहम्मद शमी ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। 3 विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।