वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में भारत ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से श्रीलंका को 302 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस विशाल जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ये रनों के हिसाब से वनडे में चौथी और वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत है। श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीत कर श्रीलंका का पहले गेंदबाजी करने का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ। श्रीलंका एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ 50 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया था।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन का स्कोर बनाया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन गिल ने बनाये। उन्होंने 92 गेंद में 11 चौको और 2 छक्कों की मदद से 92 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कोहली ने 94 गेंद 11 चौको की मदद से 88 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। गिल और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 189 (179) रन की शतकीय साझेदारी निभाई।
अय्यर ने 56 गेंद में 3 चौको और 6 छक्कों की मदद से 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने 24 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाये। अय्यर और जडेजा ने 57 (36) रन की साझेदारी की। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट दिलशान मदुशंका ने चटकाए। दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट हासिल किया।