पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के जीवन में एक बहुत बड़ी खुशी आई है। उनकी पत्नी हेज़ल कीच ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने औरा रखा है। इस बात की जानकारी क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के जरिये दी। कपल के एक बेटा है जो जनवरी 2022 में हुआ था और उसका नाम उन्होंने ओरियन कीच सिंह रखा था।
युवराज ने बेटी के जन्म की जानकारी एक्स पर फोटो पोस्ट करते हुए, 'रातों की नींद हराम हो गई है क्योंकि हम अपनी छोटी राजकुमारी औरा का स्वागत करते हैं और अपने परिवार को पूरा करते हैं।" युवराज सिंह ने जैसी ही इस बात की जानकारी दी। फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयां देना शुरू कर दिया।
Sleepless nights have become a lot more joyful as we welcome our little princess Aura and complete our family @hazelkeech pic.twitter.com/wHxsJuNujY
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 25, 2023