Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2022 Auction: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी जिन्हें शायद मेगा ऑक्शन में कोई ना खरीदे

IPL 2022 Auction: बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होने वाले आईपीएल 2022 (IPL 2022 Auction) के मेगा ऑक्शन में भारत के कुल 62 कैप्ड खिलाड़ी शामिल होंगे। जिसमें शिखर धवन,रविचंद्रन अश्विन औऱ श्रेयस अय्यर जैसे टीम इंडिया के...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma February 07, 2022 • 16:23 PM
IPL 2022 Auction: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी जिन्हें शायद मेगा ऑक्शन में कोई ना खरीदे
IPL 2022 Auction: टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी जिन्हें शायद मेगा ऑक्शन में कोई ना खरीदे (Image Source: Google)
Advertisement

IPL 2022 Auction: बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होने वाले आईपीएल 2022 (IPL 2022 Auction) के मेगा ऑक्शन में भारत के कुल 62 कैप्ड खिलाड़ी शामिल होंगे। जिसमें शिखर धवन,रविचंद्रन अश्विन औऱ श्रेयस अय्यर जैसे टीम इंडिया के स्टार्स खिलाड़ी शामिल हैं। टीम इंडिया के कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्हें शायद इस सीजन कोई खरीदार ना मिले।

केदार जाधव 

Trending


केदार जाधव (Kedar Jadhav) आईपीएल में पांच टीमों का हिस्सा रहे हैं और अपने करियर के 93 मैचों में सिर्फ 1196 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन आईपीएल 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए किया था। उस सीजन में उन्होंने 13 मैच में 143.54 की स्ट्राइक रेट से 267 रन बनाए थे। इसके बाद अगले चार साल मे उन्होंने 29 मैच खेले, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 303 रन निकले। 

जाधव पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्होंने अपना बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखा है। 


Read More

Cricket Scorecard

Advertisement