AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने मैके टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराकर मुकाबला सिर्फ दो दिन (Image Source: Google)
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए दूसरे टेस्ट में रविवार( 23 अगस्त) को मेजवान टीम ने शानदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हरा दिया। इस मुकाबले की सबसे खास बात यह रही कि टेस्ट मैच सिर्फ दो दिन में समाप्त हो गया।
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का यह मुकाबला गेंदों के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट का चौथा सबसे जल्दी खत्म होने वाला टेस्ट बन गया। आइए इस खास आर्टिकल के जरिए नजर डालते हैं सबसे कम गेंदों में खत्म हुए टॉप-4 टेस्ट मैचों पर।
4. ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, 2026
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हाल ही में खत्म हुआ यह ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का मैके टेस्ट है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम सिर्फ 64 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने पहली पारी में 34 ओवर खेले।