Ellyse Perry Interesting Record: आईसीसी वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का आगाज 12 जून से होने वाला है। इस मेगा इवेंट में कई दिग्गज खिलाड़ी खेलती नज़र आएंगी, जिसमें से एक ऑस्ट्रेलिया की महान ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) हैं। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए 35 वर्षीय एलिस पेरी के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताते हैं।
एलिस पेरी ऑस्ट्रेलिया वुमेंस के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2007 में 16 साल और 261 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। सबसे खास बात तो ये है वो दुनिया की एकलौती ऐसी क्रिकेटर भी हैं, जिन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप और फीफा वर्ल्ड कप, दोनों ही खेलने का कारनामा किया है। उन्होंने साल 2011 के फीफा वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हिस्सा लिया था और स्वीडन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एक शानदार गोल दागा था।
शायद आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन एलिस पेरी साल 2026 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली है, जो कि बडे़-बडे़ क्रिकेटर जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा भी अपने इंटरनेशनल करियर में नहीं बना पाए। जी हां, ऐसा ही होने वाला है। दरअसल, एलिस पेरी जैसे ही साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन मुकाबले खेलेंगे, वैसी ही वो इस टूर्नामेंट में अपने 50 मुकाबले पूरे कर लेंगी और ये कारनामा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन जाएंगी।