Shabnim Ismail Interesting Story And Record: आईसीसी वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का आगाज 12 जून से होने वाला है। इस मेगा इवेंट में कई दिग्गज खिलाड़ी खेलती नज़र आएंगी, जिसमें से एक साउथ अफ्रीका की महान तेज गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) हैं। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए 37 वर्षीय शबनीम इस्माइल के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी देते हैं।
शबनीम इस्माइल का जन्म 05 अक्टूबर, साल 1988 में साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हुआ था और वो अपने सात भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि शबनीम के माता-पिता मूल रूप से भारतीय हैं, जो कि बाद में साउथ अफ्रीका जाकर बसे।
ध्यान दें कि शबनीम अपने बचपन से ही काफी एक्टिव थीं और उन्हें खेल कूद करना बेहद पसंद था। यही वज़ह है वो क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल और दूसरे खेलों में भी अपनी दिलचस्पी दिखाती थी और शौक से सभी खेल खेलती थीं। जानने वाली बात तो ये भी है कि शबनीम ने अपना स्कूल छोड़ने के बाद लगभग 7 साल कड़ी मेहनत की और स्पीड-पॉइंट तकनीशियन के रूप में भी काम किया। वो वहां कार्ड मशीनों की देखभाल करती थीं।