Top 5 Batsmen with Most 6s against Spinners In IPL (Image Source: Twitter)
यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे हाफ का शुरूआत होने वाली है। पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस औऱ चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में होगा। दुनिया की इस सबसे मशहूर लीग में चौकों-छक्कों की खूब बरसात होती है। आज हम आपको बताएंगे उन 5 बल्लेबाजों के नाम, जिन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।
क्रिस गेल
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम आईपीएल में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के जड़े हैं, जिसमें से 140 छक्के उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ मारे हैं। वह टूर्नामेंट के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ 100 या उससे ज्यादा छक्के मारे हैं।


आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान कोहली ने अब तक आईपीएल में कुल 205 छक्के जड़े हैं, जिसमें से 89 छक्के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने अपने पूरे आईपीएल करियर में 190 छक्के जड़े, जिसमें से 84 छक्के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आए। बता दें कि वॉटसन ने