Dennis Lillee's Aluminium Bat Story: क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे विवाद हुए हैं जिन्होंने खेल के नियम ही बदल दिए। 1979 में ऑस्ट्रेलिया के महान तेज़ गेंदबाज़ डेनिस लिली (Dennis Lillee) ने कुछ ऐसा किया था, जिससे आईसीसी को नियम बदलना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ 1979-80 की एशेज सीरीज टेस्ट में लिली लकड़ी के बजाय एल्यूमिनियम के बल्ले के साथ बल्लेबाज़ी करने मैदान में उतर गए, जिसने खिलाड़ियों, अंपायरों और दर्शकों को हैरान कर दिया। इस घटना के बाद आईसीसी को नियम बनाया।
15 दिसंबर 1979 को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू हुआ। जब ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज़ी आई, तो डेनिस लिली एक ऐसे बल्ले के साथ मैदान पर उतरे जो देखने में सामान्य बल्ले से बिल्कुल अलग था। शुरुआत में किसी को अंदाज़ा नहीं था कि यह बल्ले लकड़ी का नहीं, बल्कि एल्यूमिनियम से बना हुआ है।
दरअसल, यह कोई साधारण प्रयोग नहीं था। लिली अपने दोस्त की कंपनी द्वारा बनाए गए 'कॉम्बैट' (Combat) नामक एल्यूमिनियम बल्ले का प्रचार कर रहे थे। उस समय क्रिकेट के नियमों में यह स्पष्ट रूप से नहीं लिखा था कि बल्ले केवल लकड़ी का ही होना चाहिए। इस नियम की खामी का फायदा उठाकर लिली मैदान में एल्यूमिनियम का बल्ला लेकर उतर गए।