ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) ने रविवार को एशियन गेम्स 2026 में चीन की 13 वर्षीय स्विमिंग स्टार यू जिडी और थाईलैंड के स्प्रिंटर पुरीपोल बूनसन को क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' (एमवीपी) चुना।
यू जिडी और पुरीपोल बूनसन ने कई गोल्ड मेडल जीतने के साथ कई एशियन गेम्स और एशियन रिकॉर्ड्स भी बनाए। दोनों एथलीट्स को ओसीए की तरफ से 25,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।
महज 13 वर्षीय यू जिडी स्विमिंग में तीन व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतकर गेम्स के सबसे बड़े स्टार्स में से एक बनकर उभरीं। उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले और 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में जीत हासिल की और इस दौरान तीन गेम्स रिकॉर्ड और एक एशियन रिकॉर्ड बनाया। उनका पहला रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन 20 सितंबर को 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में हुआ, जब उन्होंने 2:05.08 का समय लेकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया।