भारतीय महिला टीम ने रिकॉर्ड चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड? (भारतीय महिला टीम ने रिकॉर्ड चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड?)
भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में चीन को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ टीम ने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में रिकॉर्ड चौथी बार खिताब अपने नाम किया। वहीं, जापान ने रिसा सासाकी की हैट्रिक के साथ मलेशिया को 5–2 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।
दीपिका ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए, जबकि इशिका ने भारत के लिए एक गोल किया। हॉकी इंडिया ने प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपए और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
मैच के पहले ही मिनट में चीन को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत की ओर से सुनेलिता टोप्पो ने बेहतरीन बचाव करते हुए खतरे को टाल दिया। निक्की प्रधान ने भी शानदार डिफेंसिव समझ दिखाई और चीनी हमलों को रोकते हुए भारत के डिफेंस को मजबूत बनाए रखा।