एशियन गेम्स: रेसलर दीपक पूनिया ने 97 किग्रा कुश्ती में देश के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल (एशियन गेम्स: रेसलर दीपक पूनिया ने 97 किग्रा कुश्ती में देश के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल)
भारतीय रेसलर दीपक पूनिया ने शनिवार को 'एशियन गेम्स 2026' में मेंस फ्रीस्टाइल 97 किग्रा कुश्ती इवेंट में मंगोलिया के गनखुयाग गनबातार को 2-1 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
एशियन गेम्स 2023 में पुरुषों की 86 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतने वाले दीपक ने शनिवार को एक कड़े और कम स्कोर वाले मुकाबले में संयमित प्रदर्शन करते हुए अपने मेडल टैली में एक और मेडल जोड़ा।
भारतीय पहलवान ने शुरुआत में दो प्वाइंट्स हासिल किए और गनबातार के खिलाफ अपनी बढ़त बनाए रखी। वे तीसरे स्थान पर रहे और कुश्ती में भारत के मेडल की संख्या बढ़ाई। दीपक ने शुरुआती दौर में दो प्वाइंट्स बनाए और दूसरे दौर में एक प्वाइंट गंवाने के बावजूद अच्छा बचाव करते हुए जीत हासिल की।