Asian equestrian
Advertisement
एशियन इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप में भारत ने जीता सिल्वर मेडल, रणदीप हुड्डा बोले-ये गर्व का पल
By
IANS News
November 26, 2025 • 16:54 PM View: 266
Asian Equestrian Championship: भारत ने एशियन इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ड्रेसेज स्पर्धा में रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। यह भारतीय घुड़सवारी खेल के लिए एक बड़ा और गर्व भरा क्षण माना जा रहा है।
विजेता भारतीय टीम में चार प्रतिभाशाली घुड़सवार सुधीर सिंह, गौरव पुंडीर, दिव्यकृति सिंह और श्रुति वोरा शामिल थे।
इस उपलब्धि पर फिल्म निर्माता और अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। घुड़सवारी के शौकीन रणदीप सिंह हुड्डा ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “सिल्वर मिला...सुधीर सिंह, गौरव पुंडीर, दिव्यकृति सिंह, श्रुति वोरा...एशियाई घुड़सवारी चैंपियनशिप 2025 में हमें सिल्वर मेडल मिला। भारतीय घुड़सवारी खेल के लिए यह गर्व का पल है।"
Advertisement
Related Cricket News on Asian equestrian
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement