2026 फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी जॉइंट-होस्ट मेक्सिको में 11 जून, 2026 को मेक्सिको सिटी के एजटेका स्टेडियम में। अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होगा। टीम की गिनती कतर 2022 में 32 देश से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा 2026 में 48 टीम हिस्सा लेंगी। क्या कभी ये चर्चा की कि फीफा वर्ल्ड कप में क्रिकेट की क्या हिस्सेदारी है?
ऐसे देश ज्यादा नहीं जो फुटबॉल और क्रिकेट वर्ल्ड कप दोनों में खेले हैं। ऐसे देशों में, जो इन दोनों खेल के वर्ल्ड कप में खेले, इंग्लैंड सबसे खास है। फुटबॉल यूरोप के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है जबकि क्रिकेट में भी टीम की गिनती बढ़ी है और इसलिए हाल के सालों में दोनों खेल के वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम की गिनती बढ़ी है।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ऐसी दो टीम हैं जिनके पास इन दोनों खेल में वर्ल्ड-क्लास टीम है। दोनों खेल के वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम को गिनती तो बढ़ी पर दोनों के वर्ल्ड कप में टाइटल जीतने का रिकॉर्ड हर किसी के हिस्से में नहीं आया। इंग्लैंड ये डबल हासिल करने वाली अकेली टीम है।