Top-3 Indian Players With Most Sixes In ICC Women's T20 World Cup History: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के जड़ने का कारनामा किया।
3. शेफाली वर्मा (Shafali Verma): टीम इंडिया की धाकड़ बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा, जिन्हें क्रिकेट वर्ल्ड में 'लेडी सहवाग' नाम से सम्मान दिया जाता है, वो इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। 22 साल की शेफाली देश के लिए अब तक 14 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले खेल चुकी हैं और इस दौरान उन्होंने पूरे 10 छक्के ठोके हैं। बताते चलें कि इस टूर्नामेंट में शेफाली के नाम 14 मैचों में 25.85 की औसत और 125.25 की स्ट्राइक रेट से 365 रन दर्ज हैं।
2. स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की महान सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना, इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 'रन मशीन' स्मृति मंधाना वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए 11 छक्के लगा चुकी हैं और वो इस खास लिस्ट में दूसरी पॉजिशन पर हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 25 मैचों में 524 रन ठोके हैं।