Chennai grand masters
Advertisement
चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025: निहाल सरीन ने कर दिया उलटफेर, अर्जुन एरिगैसी को हराया
By
IANS News
August 10, 2025 • 23:56 PM View: 441
Chennai Grand Masters: निहाल सरीन ने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने रविवार को चौथे राउंड में हमवतन अर्जुन एरिगैसी को हराकर उनके अजेय अभियान पर रोक लगा दी। वहीं, जर्मन ग्रैंडमास्टर विन्सेंट केमर ने डच स्टार अनीश गिरि से ड्रॉ खेलते हुए चार मैचों की अजेय लय बरकरार रखी। अंकतालिका में उनकी बढ़त कायम है।
चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 का यह तीसरा संस्करण है, जिसे भारत का सबसे मजबूत क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट माना जाता है। एमजीडी-1 की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में मास्टर्स और चैलेंजर्स नाम से दो 10-खिलाड़ियों के राउंड-रॉबिन वर्ग शामिल हैं, जिसे नौ राउंड में 10 दिनों तक खेला जाएगा।
कुल एक करोड़ रुपये की इनामी राशि में मास्टर्स विजेता को 25 लाख रुपये, चैलेंजर्स विजेता को 7 लाख रुपये और 2026 मास्टर्स में सीधी जगह मिलेगी। इसके अलावा, टूर्नामेंट मास्टर्स विजेता को 2026 कैंडिडेट्स क्वालिफिकेशन के लिए 24.5 फिडे सर्किट अंक भी मिलेंगे।
Advertisement
Related Cricket News on Chennai grand masters
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement