Chirag chikkara
Advertisement
अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : चिराग चिकारा ने जीता गोल्ड, भारत के नाम रहे 9 मेडल
By
IANS News
October 28, 2024 • 14:14 PM View: 705
Chirag Chikkara: 18 वर्षीय चिराग चिकारा ने अल्बानिया के तिराना में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में अपने नाम गोल्ड किया, जो इस टूर्नामेंट में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक है।
चिराग ने किर्गिस्तान के अब्दिमलिक काराचोव को रोमांचक फाइनल मुकाबले में 4-3 के अंतर से हराया। इस तरह यह युवा पहलवान पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत के बाद मात्र दूसरा पहलवान है, जिसने अंडर-23 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
पहले राउंड में जापान के गटुको ओजावा को 6-1 से हराने के बाद, उन्होंने रूस के इयुनस इवाबतिरोव पर 12-2 से जीत के साथ अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दबदबा बनाया।
TAGS
Chirag Chikkara
Advertisement
Related Cricket News on Chirag chikkara
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement