Congo dr
Advertisement
फीफा वर्ल्ड कप: हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई
By
IANS News
July 02, 2026 • 01:54 AM View: 147
Brilliant Harry Kane: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को 'राउंड ऑफ 32' के मैच में इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली। अब 6 जुलाई को इस टीम का सामना मेक्सिको सिटी स्टेडियम में मेक्सिको के साथ होगा।
बुधवार को अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान हैरी केन ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल किए, जिसने इंग्लैंड को एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करने में मदद की।
थॉमस ट्यूशेल की टीम सातवें मिनट से ही पिछड़ रही थी। डीआर कांगो के लिए 7वें मिनट में ब्रायन सिपेंगा ने पहला गोल किया था, लेकिन 75वें मिनट में हैरी केन ने बराबरी का गोल किया और फिर 86वें मिनट में शानदार विनिंग गोल करके मैच का पासा पलट दिया।
Advertisement
Related Cricket News on Congo dr
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement