Brilliant Harry Kane scores late double to save England against Congo DR and seal a place in Round o (Image Source: IANS)
Brilliant Harry Kane: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को 'राउंड ऑफ 32' के मैच में इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली। अब 6 जुलाई को इस टीम का सामना मेक्सिको सिटी स्टेडियम में मेक्सिको के साथ होगा।
बुधवार को अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान हैरी केन ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल किए, जिसने इंग्लैंड को एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करने में मदद की।
थॉमस ट्यूशेल की टीम सातवें मिनट से ही पिछड़ रही थी। डीआर कांगो के लिए 7वें मिनट में ब्रायन सिपेंगा ने पहला गोल किया था, लेकिन 75वें मिनट में हैरी केन ने बराबरी का गोल किया और फिर 86वें मिनट में शानदार विनिंग गोल करके मैच का पासा पलट दिया।