Da costa
आईओसी का बड़ा फैसला, ट्रांसजेंडर महिलाएं ओलंपिक में महिला कैटेगरी में भाग नहीं ले सकेंगी
इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की नई नीति के मुताबिक, अब बायोलॉजिकल महिलाओं (जो जन्म से महिला हैं) को ही महिला कैटेगरी में हिस्सा लेने की अनुमति होगी। लिंग की पुष्टि करने के लिए खिलाड़ियों को एक बार जीन टेस्ट से गुजरना होगा। थूक, ब्लड सैंपल या गाल की मदद से इस टेस्ट को किया जा सकेगा। हालांकि, जन्म के समय जो एथलीट महिला थे और अब खुद को ट्रांसजेंडर की श्रेणी में गिनते हैं, वह महिला स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेंगे।
आईओसी की प्रेसिडेंट क्रिस्टी कोवेंट्री ने कहा कि यह बड़ा फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि बायोलॉजिकल पुरुषों का महिला कैटेगरी में मुकाबला करना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला महिलाओं के खेलों में निष्पक्षता और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
Related Cricket News on Da costa
-
कॉनकाकाफ गोल्ड कप : मेक्सिको ने सूरीनाम और कोस्टा रिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक को दी शिकस्त
Concacaf Gold Cup: मेक्सिको ने गुरुवार (आईएसटी) को टीएंडटी स्टेडियम में सूरीनाम के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। इसी के साथ उसने कॉनकाकाफ गोल्ड कप ग्रुप चरण में अपनी दूसरी जीत हासिल की। ...
-
गोल्फ: दीक्षा, त्वेसा के साथ रूकी अवनी प्रशांत मोरक्को में लल्ला मेरीम कप में शामिल होंगी
Andalucia Costa: अनुभवी दीक्षा डागर और त्वेसा मलिक के साथ रूकी अवनी प्रशांत मोरक्को में रॉयल गोल्फ डार एस सलाम में होने वाले सीजन के पहले एलईटी इवेंट, लल्ला मेरीम कप में शामिल होंगी। ...
-
कोपा अमेरिका : ब्राजील और कोस्टा रिका के बीच गोल रहित ड्रॉ
Copa America: सोफी स्टेडियम में मंगलवार को ब्राजीलियन फैंस काफी निराश हुए, जब नौ बार के कोपा अमेरिका चैंपियन ब्राजील को कोस्टा रिका के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेलना पड़ा। ...
-
अर्जेंटीना के प्रबंधक अल्फारो ने संभाला कोस्टारिका का कार्यभार
Costa Rica: मध्य अमेरिकी देश के फुटबॉल महासंघ ने गुरुवार को कहा कि अर्जेंटीना के मैनेजर गुस्तावो अल्फारो को 2026 विश्व कप तक चलने वाले सौदे पर कोस्टा रिका की राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42