Ir iran
Advertisement
फीफा विश्व कप : इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से रौंदा, साका ने दागे 2 गोल
By
IANS News
November 22, 2022 • 09:31 AM View: 765
कतर के खलीफा इंटरनेशन स्टेडियम में सोमवार को खेले गए फीफा विश्व कप 2022 के मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को 6-2 से करारी शिकस्त दी। इंग्लैंड की ओर से बुकायो साका (43वें, 62वें मिनट), जूड बेलिंघम (35वें मिनट), रहीम स्टर्लिग (45 प्लस 1 मिनट), मार्कस रशफोर्ड (71) और जैक ग्रिलीश (89वें मिनट) गोल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। वहीं, ईरान की ओर से मेहदी तरेमी (65वें और 90 प्लस 13वें मिनट) ने दो गोल दागे।
पहले हाफ की शुरुआत करते हुए ईरान की टीम को जोरदार झटका लगा, क्योंकि उनके नियमित गोलकीपर अली रजा चोट लगने के कारण मैदान से बाहर हो गए, जबकि उनकी जगह हुसैन हुसैनी को मैदान पर बुलाया गया। इंग्लैंड इस बात का फायदा उठाते हुए एक के बाद एक तीन गोल किया। इंग्लैंड के लिए 35वें मिनट में गोल की शुरुआत जूड बेलिंघम ने की।
Advertisement
Related Cricket News on Ir iran
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement