Lucknow super
इशांत शर्मा और डेविड वॉर्नर एक और हफ्ते चोट के कारण रहेंगे बाहर
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस) मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ 10 रन से जीत हासिल करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे ने बताया है कि इशांत शर्मा और डेविड वॉर्नर को पूरी तरह फ़िट होने के लिए अभी एक और सप्ताह का समय लगेगा। 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयंट्स के ख़िलाफ़ मैच में लैप शॉट लगाने के प्रयास में वॉर्नर को उंगली में चोट लगी थी।
इसके बाद गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ हुए मैच में वह नहीं खेले थे, लेकिन वह सनराइजर्स हैदाराबाद के ख़िलाफ़ मैदान में उतरे थे। हालांकि, हैदराबाद के ख़िलाफ़ वह केवल एक ही रन बना पाए थे। इसके बाद से वह दो मैच मिस कर चुके हैं जिसमें मुंबई के ख़िलाफ़ हुआ मैच भी शामिल है। दूसरी ओर इशांत पीठ में जकड़न की समस्या से जूझ रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी कोलकाता की यात्रा नहीं करेंगे, जहां पर सोमवार को दिल्ली का कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ मैच होना है।
Related Cricket News on Lucknow super
-
सीएसके और लखनऊ की टक्कर, जानें मैच प्रीव्यू और अहम आंकड़े
Hosts Lucknow Super Giants: मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) मंगलवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) की मेजबानी करेगी। ...
-
केकेआर के समर्थन में आगे आये शाहरुख खान
Lucknow Super Giants: नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की राजस्थान रॉयल्स से निराशाजनक हार के बावजूद, फ्रेंचाइजी के सह-मालिक शाहरुख खान अपनी टीम के समर्थन में आए और कहा, "यह भगवान ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 02:55