Others sports hindi
'संडे ऑन साइकिल' के 76वें संस्करण का हुआ आयोजन, सुशांत कंडवाल बोले- युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करना मकसद
देशभर में फिटनेस के प्रति जागरुकता बढ़ाने के मकसद से सरकार द्वारा हर रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 'संडे ऑन साइकिल'इवेंट का आयोजन किया जाता है। रविवार को संडे ऑन साइकिल के 76वें संस्करण का आयोजन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया गया।
फिट इंडिया के निदेशक सुशांत कंडवाल ने कहा कि इस मुहिम का मकसद युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी युवा कम से कम हर रोज अपनी फिटनेस को आधा घंटा दें। आईएएनएस के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा, "जैसा कि आप देख रहे होंगे, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हमारा 76वां संस्करण आयोजित हो रहा है और आज एक हजार के करीब लोगों ने इसमें हिस्सा लिया है। हमें बहुत खुशी है कि अधिकतर लोग ऑफलाइन मोड के माध्यम से आए हैं। इसका मतलब है कि ऑनलाइन तो हमारा रजिस्ट्रेशन पूरा हुआ ही था, उसके अलावा जो लोग बाहर से आए हैं उनकी संख्या भी काफी बढ़ी है। यह दिखाता है कि फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर युवाओं के बीच काफी मैसेज फैला है और यह हमारे लिए काफी प्रेरणादायक है।"
Related Cricket News on Others sports hindi
-
निहाल सरीन ने 'ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026' के शतरंज इवेंट के लिए क्वालीफाई किया
'एस8यूएल ई-स्पोर्ट्स' का प्रतिनिधित्व कर रहे भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने चैंपियंस चेस टूर (सीसीटी) 2025-2026 लीडरबोर्ड के जरिए, ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप (ईडब्ल्यूसी) 2026 में शतरंज के मुख्य इवेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ...
-
मलखंभ: मराठा योद्धाओं की ताकत बनी यह कला, जिसने ओलंपिक मंच तक बनाई पहचान
भारत के पारंपरिक खेल 'मलखंभ' में खिलाड़ी लकड़ी के खंभे या रस्सी पर योगासन, ताकत और संतुलन का प्रदर्शन करते हैं। मलखंभ भारतीय खेल विरासत की अनमोल धरोहर है, जो शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी के साथ ...
-
भूमिका की सफलता नासिक के एथलीटों के लिए प्रेरणा: कोच सिद्धार्थ वाग
सिद्धार्थ वाग ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, भूमिका का एशियाई युवा खेल में शानदार प्रदर्शन देश के साथ-साथ पूरे नासिक के लिए गर्व का पल है। वह मेरे पास पिछले पांच साल से ...
-
फिल्म निर्माता राजशेखर की बेटी ने शूटिंग में जीते मेडल, पिता ने बताया क्या है अगला लक्ष्य?
मशहूर तमिल फिल्म निर्माता राजशेखर पांडियन की बेटी अंतरा राजशेखर ने कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में दो मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। अंतरा ने इस चैंपियनशिप में एक गोल्ड और ...
-
एएफसी अंडर-23 एशियन कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम की घोषणा
भारतीय अंडर-23 पुरुष नेशनल टीम के हेड कोच नौशाद मूसा ने रविवार को 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टीम कतर के दोहा में होने वाले एएफसी अंडर-23 एशियन कप क्वालीफायर में खेलेगी। ...
-
जुवे ने अटलांटा को हराकर 15वीं बार कोपा इटालिया खिताब जीता
रोम, 16 मई (आईएएनएस) जुवेंटस ने ट्रॉफी के बिना एक और सीजन खत्म करने से परहेज किया और शुरुआती मिनटों में दुसान व्लाहोविच के गोल की बदौलत फाइनल में अटलांटा को 1-0 से हराकर अपना ...
-
नए घर, नए चेहरे और नए सीजन में बार्सा के लिए यूरोपीय सफलता की ज़रूरत (पूर्वावलोकन)
ला लीगा के मौजूदा चैंपियन के रूप में, ज़ावी हर्नांडेज़ द्वारा प्रशिक्षित एफसी बार्सिलोना एक मजबूत टीम है। हालांकि, कुछ ऐसे पहलू भी हैं जो इस टीम के लिए अपने खिताब को डिफेंड करने की ...
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54