Playoffs first round
Advertisement
एन बालाजी, मिगुएल रेयेस-वरेला पुरुष युगल के दूसरे दौर में पहुंचे
By
IANS News
January 16, 2025 • 14:22 PM View: 365
Playoffs First Round: भारत के एन श्रीराम बालाजी और उनके मैक्सिकन जोड़ीदार मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला ने गुरुवार को रॉबिन हासे और एलेक्जेंडर नेडोवेसोव को सीधे सेटों में हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
एन. श्रीराम बालाजी और मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला की इंडो-मैक्सिकन जोड़ी ने अपने शुरुआती पुरुष युगल मैच में डच-कजाख जोड़ी को एक घंटे से भी कम समय में 6-4, 6-3 से हराया।
बालाजी और रेयेस-वरेला ने बेहतरीन निरंतरता और दमखम दिखाया, उन्होंने अपने विरोधियों के 16 के मुकाबले 23 विनर्स लगाए। पहले सेट के छठे गेम में सर्विस तोड़ने के बाद, अगले गेम में उनकी सर्विस भी टूट गयी, लेकिन 10वें गेम में निर्णायक बैकहैंड विनर के साथ नियंत्रण हासिल कर सेट अपने नाम कर लिया।
Advertisement
Related Cricket News on Playoffs first round
-
डेविस कप: रामकुमार, श्रीराम बालाजी की जीत से भारत ने पाकिस्तान पर 2-0 की बढ़त बनायी
Playoffs First Round: इस्लामाबाद, 3 फरवरी (आईएएनएस) रामकुमार रामनाथन और एन. श्रीराम बालाजी ने विपरीत शैली में अपने-अपने मैच जीते, जिससे भारत ने शनिवार को यहां डेविस कप विश्व ग्रुप I प्लेऑफ, पहले दौर के ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement