Punjab hockey league
Advertisement
पंजाब हॉकी लीग की 31 अगस्त से शुरुआत, अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि दी जाएगी
By
IANS News
July 23, 2025 • 19:34 PM View: 359
Punjab Hockey League: पंजाब हॉकी लीग (पीएचएल) का दूसरा संस्करण 31 अगस्त से शुरू होगा। इसमें कुल पुरस्कार राशि 30 लाख रुपए दी जाएगी। देश में जूनियर स्तर के हॉकी टूर्नामेंट में यह अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है।
पंजाब हॉकी लीग का आयोजन राउंड ग्लास और हॉकी पंजाब संयुक्त रूप से कर रहे हैं। लीग का उद्देश्य जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को व्यापक मैच अनुभव प्रदान करना और उनके पेशेवर एवं व्यक्तिगत विकास में सार्थक योगदान देना है।
दो चरणों में आयोजित होने वाली लीग में देश भर से आठ टीमें हिस्सा लेंगी। लीग के उद्घाटन संस्करण में पंजाब की छह टीमों ने दो चरणों में होम-एंड-अवे प्रारूप में प्रतिस्पर्धा की थी।
TAGS
Punjab Hockey League
Advertisement
Related Cricket News on Punjab hockey league
-
पंजाब हॉकी लीग का उद्घाटन सत्र 29 जून से
Inaugural Punjab Hockey League: पंजाब हॉकी लीग (पीएचएल) का उद्घाटन सत्र शनिवार (29 जून) को जूनियर आयु वर्ग कार्यक्रम के साथ शुरू होगा। राज्य की विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमें लीग के ...
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago