Ritu phogat
Advertisement
विनेश के संन्यास पर ऋतु फोगाट ने कहा, 'आपके संघर्ष और चुनौतियों को सदियों तक याद रखा जाएगा'
By
IANS News
August 08, 2024 • 13:14 PM View: 344
Ritu Phogat: पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश फोगाट के संन्यास लेने की चौंकाने वाली खबर से पूरा देश स्तब्ध रह गया। 29 वर्षीय विनेश के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी चचेरी बहन ऋतु फोगाट ने कहा कि विनेश की चुनौतीपूर्ण कुश्ती यात्रा को सदियों तक याद रखा जाएगा।
पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई होने के ठीक एक दिन बाद विनेश ने गुरुवार सुबह अपने संन्यास की घोषणा की। उनके इस फैसले से देश हैरान जरूर है, लेकिन हर कोई उनके फैसले का सम्मान और उनकी हौसला अफजाई कर रहा है।
ऋतु ने एक्स पर शेयर लिखा, "आपका यह संघर्षपूर्ण कुश्ती का सफर और चुनौतियां सदियों तक याद रखी जायेगी !आपका नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षर से लिखा जायेगा, आप करोड़ों लड़कियों की प्रेरणा हो, उम्मीद हो, जीत हो। हमें आप पर गर्व है।"
TAGS
Ritu Phogat
Advertisement
Related Cricket News on Ritu phogat
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
Advertisement