Skeet individual qualification
Advertisement
एशियन गेम्स 2026: व्यक्तिगत इवेंट में मेडल लाने से चूकीं राइजा ढिल्लों और परिनाज धालीवाल
By
IANS News
September 23, 2026 • 13:36 PM View: 8
Skeet Individual Qualification: एशियन गेम्स 2026 में महिला स्कीट टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालीं भारतीय शूटर राइजा ढिल्लों और परिनाज धालीवाल व्यक्तिगत स्पर्धा में देश के लिए मेडल लाने से चूक गईं।
राइजा चौथे स्थान पर रहीं जबकि परिनाज ने आठवां स्थान हासिल किया। तीन दिनों के क्वालिफिकेशन राउंड के बाद राइजा और परिनाज ने 125 में से 111 शॉट लगाकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया और क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर रहीं। हालांकि भारतीय जोड़ी फाइनल में कोई खास असर नहीं दिखा पाई और नतीजतन व्यक्तिगत इवेंट से खाली हाथ लौटीं।
टीम इवेंट में परिनाज, राइजा और माहेश्वरी ने क्वालिफिकेशन में कुल 331 का स्कोर किया और पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया। उनसे आगे चीन की टीम (चे यूफेई, जियान यिटिंग और जियांग चाओयू) रही, जिसने 347 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता और कजाकिस्तान की टीम (असेम ओरिनबे, जोया पिस्कुन और एडेल सदाकबायेवा) रही, जिन्होंने 336 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
Advertisement
Related Cricket News on Skeet individual qualification
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago
-
- 4 days ago