Skeet Individual Qualification: भारतीय विमेंस स्कीट टीम ने बुधवार को देश के लिए ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय टीम में रायजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान के साथ इस मेडल को जीतने वालीं परिनाज धालीवाल ने बेहतर ट्रेनिंग और सपोर्ट सिस्टम के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) को श्रेय दिया। इसी सपोर्ट की वजह से महिला टीम एशियन गेम्स में मेडल का 23 साल का इंतजार खत्म कर सकी।
परिनाज, राइजा और माहेश्वरी ने क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 331 का स्कोर करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। चीन (347) ने गोल्ड मेडल और कजाकिस्तान (336) ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
इस कामयाबी पर बात करते हुए परिनाज ने पिछले एशियन गेम्स की तुलना में तैयारियों में आए बदलावों का जिक्र करते हुए बताया कि इस बार टीम के दो कैंप हुए और उन्हें विदेशी कोच, घरेलू कोच और सपोर्ट स्टाफ का साथ मिला।