Teboho mokoena
Advertisement
फीफा वर्ल्ड कप: 83वें मिनट में मोकोएना का गोल, साउथ अफ्रीका ने चेक रिपब्लिक को ड्रॉ पर रोका
By
IANS News
June 19, 2026 • 01:38 AM View: 174
FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को साउथ अफ्रीका ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए चेक रिपब्लिक के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ कराया। अटलांटा स्टेडियम में 'ग्रुप ए' के मुकाबले में बराबरी के साथ साउथ अफ्रीका ने इस वर्ल्ड कप में अपना पहला अंक हासिल किया।
चेक रिपब्लिक की तरफ से मुकाबले के छठे मिनट में मिखाल कैडिलैक ने गोल दागा, लेकिन टेबोहो मोकोएना ने 83वें मिनट में पेनाल्टी से गोल करके साउथ अफ्रीका को बराबरी पर ला दिया। अटलांटा स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और चेक रिपब्लिक ने अंक बांटे। इस नतीजे के बाद दोनों टीमों के दो मैचों में एक-एक अंक हो गए हैं।
चेक रिपब्लिक के कोच मिरोस्लाव कौबेक ने साउथ कोरिया से पहला मैच हारने के बाद अपनी टीम से तेज शुरुआत की उम्मीद की थी। टीम कोच की उम्मीदों पर खरी उतरी और छठे मिनट में ही पहला गोल कर दिया।
Advertisement
Related Cricket News on Teboho mokoena
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement