This khelo india
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 25 मई से, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Khelo India University Games: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इस दौरान 200 विश्वविद्यालयों से आ रहे 4,700 खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। यह राजधानी लखनऊ के बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर तथा केन्द्रीय खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक भी मौजूद रहेंगे।
अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण नवनीत सहगल ने बताया कि 25 मई को बाबू बनारसी दास (बीबीडी) यूनिवर्सिटी में खेलों को शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। शुभारंभ समारोह में प्रदेश के सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
Related Cricket News on This khelo india
-
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को बनाया जाएगा जीरो वेस्ट इवेंट
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिभागी खिलाड़ी स्वच्छ गोरखपुर-सुंदर गोरखपुर का भी दीदार करेंगे। गोरखपुर की मेजबानी में रामगढ़ताल में होने जा रही रोइंग प्रतियोगिता को जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में संपन्न कराने की... ...
-
माधवन ने खेलो इंडिया 2023 में बेटे वेदांत की शानदार जीत का जश्न मनाया
अभिनेता आर. माधवन के लिए यह गर्व का क्षण है। उनके बेटे वेदांत ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में सात पदक जीते हैं। उसने पांच स्वर्ण पदक और दो रजत पदक जीते हैं। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51