Wanda diamond
Advertisement
88.16 मीटर थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा ने जीती 'पेरिस डायमंड लीग', भविष्य के लिए फैंस से यह 'वादा'
By
IANS News
June 21, 2025 • 11:44 AM View: 237
Paris Diamond League: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर के थ्रो के साथ 'डायमंड लीग-2025' में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। पहला स्थान हासिल करने के बाद नीरज चोपड़ा ने आगामी प्रतियोगिताओं में 90 मीटर थ्रो करने की प्रतिबद्धता जताई है।
फ्रांस की राजधानी में पोडियम के शीर्ष पायदान पर पहुंचने के बाद चोपड़ा ने अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने ब्रॉडकास्टर से कहा, "आज मैं शुरुआत से बहुत खुश था, क्योंकि मेरी रन-अप तकनीक बहुत अच्छी थी और सब कुछ सही था। हालांकि, मुझे लगा कि आज मेरा शरीर बहुत ज्यादा बाईं ओर जा रहा था। मैं अपने चेस्ट से भाला फेंकने की कोशिश कर रहा था, इसलिए आज मेरी तकनीक इतनी अच्छी नहीं थी। हालांकि, मेरी रन-अप तकनीक सही थी। पहला थ्रो सच में शुरुआत के लिए अच्छा था। मैं आज 88 मीटर और 'वांडा डायमंड लीग' में इतने लंबे समय के बाद जीत से बहुत खुश हूं।"
27 वर्षीय चोपड़ा ने डायमंड लीग में अपने डेब्यू को याद किया, जो 2017 में पेरिस में हुआ था। नीरज चोपड़ा ने 16 मई को डायमंड लीग के दोहा लेग में 90 मीटर के निशान को पार करने के बाद इस सीजन में निरंतरता बनाए रखने की कसम खाई है।
Advertisement
Related Cricket News on Wanda diamond
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 18 hours ago