World cup south africa
हार को पचा पाना मुश्किल है : तेम्बा बावुमा
विश्व कप से बाहर होने पर निराश दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने मैच के बाद कहा,''इस हार को शब्दों में बता पाना बहुत कठिन है। हमने बल्ले और गेंद से जिस तरह की शुरुआत की वही टर्निंग प्वाइंट रहा, हम वहां बुरी तरह हारे। परिस्थितियों और बेहतरीन आक्रमण ने हमारा टॉप ऑर्डर बिखेर दिया। उन्होंने हमें पूरी तरह दबाव में डाला। क्लासेन के आउट होने से पहले हम मोमेंटम हासिल कर रहे थे और सभी को पता है कि आखिरी के ओवरों में वह कितने खतरनाक हो सकते हैं।''
बावुमा ने शतकधारी डेविड मिलर की तारीफ़ करते हुए कहा कि उन्होंने दिखाया कि एक खिलाड़ी के रूप में वह क्या कर सकते हैं। मिलर ने 101 रन बनाये लेकिन दक्षिण अफ्रीका 212 रन पर सिमट गया। ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 215 रन बनाकर फ़ाइनल का टिकट हासिल कर लिया।
Related Cricket News on World cup south africa
-
इटली पर ऐतिहासिक जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका राउंड 16 में
दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को यहां इटली के खिलाफ 3-2 की ऐतिहासिक जीत के साथ चल रहे फीफा महिला विश्व कप में अप्रत्याशित रूप से अंतिम-16 में स्थान बना लिया। ...
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago