World games
Advertisement
भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी मिश्रित टीम विश्व खेलों के क्वार्टर फाइनल में कोरिया से हारी
By
IANS News
August 08, 2025 • 17:26 PM View: 298
World Games: विश्व खेल 2025 के मिश्रित टीम कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में भारत का अभियान शुक्रवार को समाप्त हो गया। क्वार्टर फाइनल में मधुरा धामनगावकर और अभिषेक वर्मा की भारतीय जोड़ी को दक्षिण कोरियाई जोड़ी मून यिउन और ली यून से हार का सामना करना पड़ा।
शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को आठवीं वरीयता प्राप्त कोरियाई जोड़ी से 151-154 से हार का सामना करना पड़ा। हार के साथ भारत की पदक जीतने की उम्मीद टूट गई। 2022 में हुए विश्व खेलों में अभिषेक और ज्योति सुरेखा वेन्नम की जोड़ी ने बर्मिंघम में मिश्रित टीम का कांस्य पदक जीता था।
व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धाओं में भारत की चुनौती अभी भी बरकरार है। पांच में से चार खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
TAGS
World Games
Advertisement
Related Cricket News on World games
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement