Advertisement
Advertisement

jasprit

IPL 2024: बुमराह और तुषारा ने गेंद से मचाया धमाल, मुंबई ने कोलकाता को 169 के स्कोर पर समेटा
Image Source: Google
Advertisement

IPL 2024: बुमराह और तुषारा ने गेंद से मचाया धमाल, मुंबई ने कोलकाता को 169 के स्कोर पर समेटा

By Nitesh Pratap May 03, 2024 • 21:24 PM View: 624

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 51वें मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और नुवान तुषारा (Nuwan Thushara) की शानदार गेंदबाजी की मदद से मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को 19.5 ओवर में 169 के स्कोर पर ढेर कर दिया। एक समय कोलकाता का स्कोर 6.1 ओवर में 57 रन था और उन्होंने 5 विकेट खो दिए थे। वहीं वो अंतिम 5 ओवरों में 41 रन ही बना पाए। इस मैच में कोलकाता ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अंगकृष रघुवंशी की जगह मनीष पांडे को खिलाया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा रन वेंकटेश अय्यर के बल्ले से निकले। उन्होंने 52 गेंदों में 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 36 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। मनीष पांडे ने 31 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। वेंकटेश और मनीष ने छठे विकेट के लिए 83 (62) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रघुवंशी ने 6 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 13 रन बनाये। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट नुवान तुषारा और जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किये। कप्तान हार्दिक 2 विकेट लेने में सफल रहे। पीयूष चावला के खाते में एक विकेट गया। 

Advertisement

Related Cricket News on jasprit

Advertisement