Advertisement
Advertisement
Advertisement

nitish rana

Cricket Image for IPL 2023: शार्दुल ठाकुर या सुनील नारायण नहीं, ये 29 साल का खिलाड़ी बना कोलकाता नाइ
Image Source: Google
Advertisement

IPL 2023: शार्दुल ठाकुर या सुनील नारायण नहीं, ये 29 साल का खिलाड़ी बना कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान

By Nishant Rawat March 28, 2023 • 09:52 AM View: 678

IPL 2023 का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है। सीजन का पहला मैच 31 मार्च को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स अपने सफर की शुरुआत पंजाब किंग्स के खिलाफ 1 अप्रैल से करेगी, लेकिन इससे पहले KKR ने बड़ी घोषणा कर दी है। जी हां, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने इंजर्ड कैप्टन की रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। इस साल केकेआर की अगुवाई 29 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज़ नितीश राणा करेंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए फैंस को यह जानकारी दी। केकेआर ने लिखा, 'कोलकाता नाइट राइडर्स ने आज घोषणा की कि श्रेयस अयर की अनुपस्थिति में नितीश राणा टीम की कप्तानी करेंगे, जो पीठ की चोट (श्रेयस अय्यर) से उभर रहे हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि श्रेयस आईपीएल 2023 सीजन के किसी चरण में ठीक हो जाएंगे और टूर्नामेंट में हिस्सा लें।'

Advertisement

Related Cricket News on nitish rana