MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 22वें मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके और 10 गेंदों पर महज 5 रन बनाकर आउट हुए। नितीश राणा का विकेट 22 साल के मुंबई इंडियंस के स्पिनर ऋतिक शौकीन ने चटकाया। आउट होन के बाद नितीश राणा काफी नाराज दिखे और ऋतिक शौकीन को गंदी-गंदी गाली देते कैमरे में कैद हुए।
दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स की इनिंग के 9वें ओवर की पहली गेंद पर नितीश राणा ने शौकीन को बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया था। यहां वह गेंद को मिस टाइम कर बैठे जिसके बाद उनका कैच रमनदीप सिंह ने पकड़ा लिया। इसके बाद जब वह पवेलियन को लौट रहे थे तब ऋतिक शौकीन और नितीश राणा के बीच कुछ कहा सुनी हो गई और नितीश राणा विपक्षी बल्लेबाज़ पर बुरी तरह बरस गए।
केकेआर के कप्तान का पारा काफी गर्म हो चुका था जिसके कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव और अनुभवी खिलाड़ी पीयूष चावला ने उन्हें शांत करवाया। हालांकि इसके बाद भी वह पवेलियन लौटते समय काफी गुस्से में दिखे। यही वजह है अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) April 16, 2023