Advertisement
Advertisement

rcbw vs dcw

WPL 2024: RCB के चैंपियन बनने पर विराट कोहली ने दी टीम को बधाई, देखें Video
Image Source: Google

WPL 2024: RCB के चैंपियन बनने पर विराट कोहली ने दी टीम को बधाई, देखें Video

By Nitesh Pratap March 17, 2024 • 23:12 PM View: 1724

वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) और श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद मेंस आरसीबी के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने वीडियो कॉल के जरिये टीम को बधाई दी। आरसीबी की मेंस टीम अभी तक खिताब नहीं जीत पाए है। वहीं वूमेंस टीम ने दूसरे सीजन में ही खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 

दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन शेफाली वर्मा ने बनाये। उन्होंने 27 गेंद का सामना करते हुए 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। कप्तान मेग लैनिंग ने 23 गेंद में 3 चौको की मदद से 23 रन का योगदान दिया। आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट श्रेयंका पाटिल को मिले। 3 विकेट  सोफी मोलिनेक्स ने हासिल किये। आशा शोभना ने 2 विकेट लिए। 

Related Cricket News on rcbw vs dcw