Advertisement

WPL 2024: वेयरहम की अद्भुत फील्डिंग देख फैंस को आई एबी डिविलियर्स की याद, देखें VIDEO

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जॉर्जिया वेयरहम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap February 29, 2024 • 22:15 PM
WPL 2024: वेयरहम की अद्भुत फील्डिंग देख फैंस को आई एबी डिविलियर्स की याद, देखें VIDEO
WPL 2024: वेयरहम की अद्भुत फील्डिंग देख फैंस को आई एबी डिविलियर्स की याद, देखें VIDEO (Image Source: Google)
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जॉर्जिया वेयरहम (Georgia Wareham) ने गुरुवार, 29 फरवरी को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने मैच के दौरान बाउंड्री एक शानदार छलांग लगाते हुए छक्के को 2 रन में तब्दील कर दिया। उनकी इस फील्डिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है। आरसीबी की इस खिलाड़ी की फील्डिंग देख फैंस को साउथ अफ्रीका के और आरसीबी के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स की याद दिला दी। उन्होंने भी आईपीएल में इस तरह की फील्डिंग की थी। हालांकि उन्होंने कैच पकड़ लिया था। 

पारी का 11वां करने आयी नादिन डी क्लर्क ने तीसरी गेंद लेंथ पर डाली। शेफाली ने इस गेंद पर डीप मिडविकेट पर बेहतरीन शॉट लगाया। गेंद छक्के के लिए जा रही थी। हालांकि बाउंड्री पर तैनात वेयरहम ने गेंद पर अंत तक नजर बनाए रखी और छक्का बचाने के लिए बेहतरीन हवा में छलांग लगाते हुए गेंद को अंदर की तरफ फेंक दिया और पूरे 4 रन बचा लिए। वेयरहम  के इस प्रयास ने फैंस को एबी डिविलियर्स की याद दिला दी। डिविलियर्स ने आरसीबी की तरफ से आईपीएल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ इसी तरह फील्डिंग की थी और कैच पकड़ लिया था। 

Trending


दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 194 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन शेफाली वर्मा ने बनाये। उन्होंने 31 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एलिस कैप्सी ने 33 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। इन दोनों ने 82 (43) रन की साझेदारी निभाई। जेस जोनासेन,ने 16 गेंद में चौको और 2 छक्कों की मदद से 36* रन की पारी खेली। मारिजाने कैप ने 16 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 32 रन की पारी खेली। बैंगलोर की तरफ से सोफी डिवाइन और नादिन डी क्लर्क ने 2-2 विकेट लिए। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, नादिन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा सोभना, रेणुका ठाकुर सिंह। 

Also Read: Live Score

दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, मारिजाने कैप, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे।


Cricket Scorecard

Advertisement