वूमेंस प्रीमियर लीग 2024, के सातवें मैच में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का शानदार अर्धशतक बेकार चला गया क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 25 रन से हरा दिया। बैंगलोर ने आखिरी 5 विकेट 5 रन के अंतर में खोये। ये इस टूर्नामेंट में बैंगलोर की पहली हार है। इस लीग के इतिहास में दोनों टीमों की अब तक 3 बार भिड़ंत हो चुकी हैं और तीनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की तरफ से जेस जोनासेन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 194 रन का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन शेफाली वर्मा के बल्ले से निकले। उन्होंने 31 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एलिस कैप्सी ने 33 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 82 (43) रन की साझेदारी निभाई।
जेस जोनासेन ने 16 गेंद में चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन की पारी खेली। मारिजाने कैप ने 16 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 32 रन की पारी खेली। जोनासेन और कैप ने 5वें विकेट के लिए 48 (22) रन जोड़े। बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट सोफी डिवाइन और नादिन डी क्लर्क ने हासिल किये। श्रेयंका पाटिल के खाते में एक विकेट गया।