tilak varma
VIDEO : कैमरामैन के सिर पर लगी बॉल, लेकिन बाल भी नहीं हुआ बांका
आईपीएल 2022 के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाज़ी से समां बांध दिया। मुंबई इंडियंस 194 रनों का पीछा कर रही थी और तिलक ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और राजस्थान के गेंदबाज़ों की कुटाई शुरू कर दी। यहां तक कि तिलक ने अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी नहीं बख्शा।
अश्विन की गेंद पर बोल्ड होने से पहले तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 61 रनों की आतिशी पारी खेली। तिलक के बल्ले से 3 चौके और 5 लंबे-लंबे छक्के भी देखने को मिले।इस दौरान उनके एक छक्के से कैमरामैन भी बाल-बाल बच गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रियान पराग की गेंद पर जब वो छक्का लगाते हैं तो गेंद सीधा कैमरामैन के सिर पर लगती है।
Related Cricket News on tilak varma
-
तिलक वर्मा ने अश्विन को जमकर सूता, 19 साल के लड़के को निपटाते ही स्पिनर ने खोया आपा,…
Tilak Varma ने IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन को काफी परेशान किया। वहीं तिलक वर्मा को आउट करने के बाद अश्विन का रिएक्शन देखने लायक था। ...
-
BABY AB के फूले हाथ-पैर, सचिन तेंदुलकर को देखकर नहीं हुआ यकीन, देखें VIDEO
Baby AB के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस और युवा भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने महान सचिन तेंदुलकर के साथ बातचीत के बाद अपने अनुभवों को साझा किया है। ...
-
'IPL से मिलने वाले पैसों से मां के लिए घर खरीदूंगा', इलेक्ट्रीशियन पिता के बेटे ने रखा दिल…
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन ने कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकाकर रख दी। इन खिलाड़ियों में हैदराबाद का एक लड़के का नाम भी शामिल है जिसका नाम Tilak Varma है। ...
Cricket Special Today
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18