आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस ने खिलाफ भी इसकी झलक दिखाई। उन्होंने पर्पल कैप होल्डर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के एक ओवर में चार चौकों और एक छक्के की बदौलत कुल 24 रन बनाते हुए उनकी लाइन और लेंथ बिगाड़ दी।
शमी के 5वें ओवर की पहली गेंद पर तिलक ने शार्ट थर्ड मन और बैकवर्ड पॉइंट पर चौका मारा। शमी ने दूसरी गेंद लेंथ और ऑफ और मिडिल के बीच में डाली। तिलक ने इस गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए एक और चौका मारा। ओवर की तीसरी गेंद शमी ने एंगल चेंज करते हुए स्लोवर और फुलर डाली। वहीं तिलक ने इस गेंद पर मिड ऑन और मिड विकेट के बीच में से चौका लगाया। इस तरह उन्होंने चौको की हैट्रिक पूरी की। शमी ने चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर हाफ वॉली डाली और तिलक ने इस गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लगातार चौका मार दिया।
5वीं गेंद पर तिलक ने शार्ट फाइन लेग पर फ्लिक करते हुए डबल लिया। वहीं ओवर की आखिरी गेंद शमी ने लेग साइड पर शार्ट डाली। वहीं तिलक ने इस गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का प्राप्त किया। तिलक ने शमी के इस ओवर में 4 4 4 4 2 6 सहित कुल 24 रन बटोरे। हालांकि वो पावरप्ले की आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 14 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 43 रन की शानदार पारी खेली। इनकी इसी पारी की मदद से मुंबई पावरप्ले के 6 ओवरों में 3 विकेट खोकर 72 रन बनाने में सफल रहा।