इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। आईपीएल 2023 में हिटमैन मुंबई इंडियंस के लिए 16 मैचों में सिर्फ 20.75 की औसत से सिर्फ 332 रन ही बना सके। इस सीजन भारतीय युवाओं ने काफी प्रभावित किया है, ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो भविष्य में भारतीय टीम में रोहित शर्मा को रिप्लेस करके टी20 टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)
21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में अपना आक्रमक रूप दिखाया। राजस्थान रॉयल्स के लिए जायसवाल ने 14 मैचों में 48.08 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से कुल 625 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े। क्रिकेट से जुड़े कई दिग्गजों का मानना है कि यशस्वी आगामी समय में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते है। बाएं हाथ का यह खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज़ हैं ऐसे में वह हिटमैन को भी रिप्लेस कर सकते हैं।