Aaron finch: Cricket News & Match Updates
कौन होना चाहिए ऑस्ट्रेलिया का नया ODI कप्तान?, 35 साल का खिलाड़ी है एरोन फिंच की पसंद
एरोन फिंच ने वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। इस फॉर्मेट में फिंच ने अपना आखिरी मुकाबला रविवार(11 सितंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जिसमे टीम ने जीत दर्ज की। फिंच के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान कौन होगा इस मुद्दे पर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच एरोन फिंच ने भी ऑस्ट्रलिया के नए वनडे कप्तान को लेकर अपनी पसंद दुनिया के सामने रख दी है।
एरोन फिंच ने ट्रिपल एम रेडियो से बातचीत करते हुए डेविड वॉर्नर को कप्तान के तौर पर देखने की इच्छा जताई। फिंच ने कहा, 'मुझे लगता है कि सीए (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) उन पर फिर से विचार कर रहा है। वह ऐसे खिलाड़ी(डेविड वॉर्नर) हैं जिनके नेतृत्व में मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ मुकाबले खेले हैं। जब उन्हें कप्तानी करने का मौका मिला तब उन्होंने शानदार काम किया था। वह एक बेहतरीन कप्तान है और उसके नेतृत्व में प्लेयर्स खेलना पसंद करते हैं।' Read More...