Afghanistan 343 runs: Cricket News & Match Updates
AFG vs IRE: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ बनाया ODI क्रिकेट का अपना सबसे बड़ा स्कोर
AFG vs IRE: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 343 रन लगाए।
यह अफगानिस्तान का वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टोटल भी है। टीम ने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट गंवाकर बनाए 339 रनों के स्कोर को पीछे छोड़ दिया है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रहमानुल्लाह गुरबाज बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 12 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने मोर्चा संभाला और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 220 गेंदों में 231 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। यह अफगानिस्तान की ओर से की गई दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। Read More...
Related Cricket News for Afghanistan 343 runs - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16