Afghanistan team: Cricket News & Match Updates
IND A vs AFG A: अफगानिस्तान ए ने किया बड़ा उलटफेर, 350 रन बनाकर भी हारी इंडिया ए की टीम
अफगानिस्तान ए की टीम ने दाम्बुला में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए को 4 रन से हराकर एक बड़ा उलटफेर कर दिया। अफगानिस्तान को जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 49 ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। हालांकि, दूसरी पारी में एक बार फिर से बारिश आई और उस समय अफगानिस्तान का स्कोर 25.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 177 रन था।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत के लिए बुरी खबर ये थी कि जिस समय खेल रोका गया उस समय डकवर्थ लुईस नियम के तहत अफगानिस्तान की टीम 4 रन से आगे थी और जब बारिश के कारण दोबारा मैच शुरू ना हो सका तो अफगानिस्तान को विजेता घोषित कर दिया गया और तिलक वर्मा की टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय फैंस के लिए ये हार शर्मनाक इसलिए भी रही क्योंकि इंडिया ए ने 349 रन बनाए थे और बारिश के बावजूद भारत को ये मैच जीतना चाहिए था। Read More...
Related Cricket News for Afghanistan team - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago